लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के सामने आत्मविश्वास के साथ उतरेगा अजेय हैदराबाद

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:18 IST

Open in App

वास्को, 14 दिसंबर हैदराबाद एफसी की टीम यहां के तिलक मैदान में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में मंगलवार को जब एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपने अजेय क्रम को जारी रखने की होगी।

हैदराबाद ने मौजूदा सत्र में अब तक चार मैच खेले है जिसमें एक में उसे जीत मिली है जबकि तीन मुकाबले ड्रा रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ देश की इस शीर्ष लीग में पहली बार खेल रही ईस्ट बंगाल को सत्र की पहली सफलता का इंतजार है। टीम अभी तक गोल करने का खाता खोलने में भी नाकाम रही है। उसने हालांकि पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोक कर एक अंक हासिल किया था।

हैदराबाद के कोच भी ईस्ट बंगाल के प्रदर्शन में हो रहे सुधार को अपनी टीम के लिए खतरे की घंटे मान रहे है।

हैदराबाद के मुख्य कोच मनोलो मर्केज ने कहा, ‘‘ हर मैच के साथ, ईस्ट बंगाल की टीम बेहतर हो रही है। उनका अब तब का अभियान अच्छा नहीं रहा है लेकिन वे अब बेहतर फुटबॉल खेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैच के लगभग 70 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद भी वे जमशेदपुर जैसी टीम का बराबरी पर रोकने में सफल रहे। यह दिखाता है कि उनकी टीम अच्छी है।’’

लीवरपूल के दिग्गज और ईस्ट बंगाल के कोच रोबी फाउलर ने भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी टीम के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धी है। हमने जो चार मैच खेले है उसमें किस्मत का साथ नहीं मिला। हमारे खिलाड़ी लगातार सुधार कर रहे हैं और अब आप मैदान पर ईस्ट बंगाल की बेहतर टीम को देखेंगे।’’

ईस्ट बंगाल की टीम इस मैच से अगर जीत का खाता खोलने में सफल रही तो हैदराबाद के लिए यह पहली हार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!