लाइव न्यूज़ :

पाक शूटर्स को वीजा नहीं देने के बाद भारत को झटका, IOC ने लगाई आगामी सभी खेल आयोजनों पर रोक

By सुमित राय | Updated: February 22, 2019 12:10 IST

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा कि शूटर्स को वीजा नहीं देकर भारत ने ओलंपिक चार्टर का उल्लघंन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईओसी ने भारत में आगामी खेल आयोजनों पर बातचीत रोकने का फैसला किया है।दिल्ली में चल रहे शूटिंग विश्व के लिए पाकिस्तानी शूटर्स को भारत का वीजा नहीं दिया गया था।14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले शूटिंग विश्व कप के लिए वीजा ना देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारत में आगामी खेल आयोजनों पर बातचीत रोकने का फैसला किया है। समिति ने कहा कि शूटर्स को वीजा नहीं देकर भारत ने ओलंपिक चार्टर का उल्लघंन किया है। साथ ही आईओसी ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से अपील की है कि वह भी भारत में खेलों का आयोजन न होने दें।

आईओसी ने भारत से गारंटी मांगी है कि जब तक वह ओलंपिक चार्टर को पूरा करने के लिए सरकार की मंजूरी नहीं मिलेगी, तब कर यहां पर खेलों का आयोजन नहीं होगा। ओलंपिक कमेटी का कहना है कि प्रतिस्पर्धा में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों को वीजा न देना ओलंपिक चार्टर के उसूलों के खिलाफ है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में चल रहे शूटिंग विश्व के लिए पाकिस्तानी शूटर्स को भारत का वीजा नहीं दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती कार सवार ने हमला कर दिया था, जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। यह आतंकी हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। बाद में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विश्व कप से ओलंपिक कोटा वापिस लिया गया

पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली में होने वाले विश्व कप को दिए गए 16 ओलंपिक कोटा स्थान वापिस ले लिए गए हैं। आईएसएसएफ अध्यक्ष ब्लादीमिर लिसिन ने दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर सत्र के पहले विश्व कप से पूर्व अपने संबोधन में यह बात कही। लिसिन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने हमें बताया कि इस विश्व कप से ओलंपिक कोटा तय नहीं होगा। ऐसे में ये कोटे दूसरे विश्व कप को दिये जाएंगे। हमें आईओसी परिवार का हिस्सा होने के नाते आईओसी के फैसले का सम्मान करना होगा।'

टॅग्स :ओलंपिकपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम