भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी का कमाल, बनीं महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

By भाषा | Published: December 29, 2019 05:12 PM2019-12-29T17:12:44+5:302019-12-29T17:12:44+5:30

Koneru Humpy: भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने चीन की लेई टिंगजी को टाईब्रेकर में हराते हुए महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियन बन गईं

India’s Koneru Humpy becomes the women’s World Rapid champion | भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी का कमाल, बनीं महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी बनीं महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

Highlightsभारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी विश्व महिला रैपिड चैंपियन बनींहम्पी ने चीन की लेई टिंगजी को टाईब्रेकर की सीरीज में हराकर खिताब जीता

नई दिल्ली: भारत की कोनेरू हम्पी ने रूस के मास्को में चल रही महिला विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में चीन की लेई टिंगजी को टाईब्रेकर की सीरीज (आर्मेगेडोन मुकाबले) में हराकर खिताब अपने नाम किया। हम्पी विश्व महिला रैपिड चैम्पियन बनीं तो नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने शनिवार को कुछ ही मिनट में पुरुष खिताब अपने नाम कर लिया।

हम्पी ने फिडे को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब मैंने तीसरे दिन अपना पहला गेम शुरू किया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं शीर्ष पर रहूंगी। मैं शीर्ष तीन में रहने की उम्मीद कर रही थी। मैंने टाई-ब्रेक गेम खेलने की उम्मीद नहीं की थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहला गेम गंवा दिया लेकिन दूसरे गेम में वापसी की। यह गेम बहुत जोखिम भरा रहा लेकिन मैंने इसमें जीत हासिल की। अंतिम गेम में मैं बेहतर स्थिति में थी और फिर मैंने आसान जीत हासिल की। ’’ हम्पी ने 12 दौर में प्रत्येक में नौ अंक जुटाये जिससे वह टिंगजी के साथ बराबरी पर थीं। दोनों के बीच फिर आर्मेगेडोन गेम से विजेता का फैसला हुआ।

हम्पी ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में वापसी की और फिर निर्णायक गेम में खिताब जीता।

Web Title: India’s Koneru Humpy becomes the women’s World Rapid champion

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chessशतरंज