भारत की झिली डालाबेहड़ा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता
By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:48 IST2021-12-08T22:48:39+5:302021-12-08T22:48:39+5:30

भारत की झिली डालाबेहड़ा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता
ताशकंद, आठ दिसंबर भारत की झिली डालाबेहड़ा ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
डालाबेहड़ा ने 167 किग्रा (73 + 94) का कुल वजन उठाया जिससे वह नाईजीरिया की पीटर स्टेला किंग्स्ले से पीछे रही जिन्होंने कुल 168 किग्रा (72 + 96) का वजन उठाया।
वह ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के वजन वर्ग में हिस्सा ले रही थीं। चानू ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप दोनों से हटने का फैसला किया था।
राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है जिसके स्वर्ण पदक विजेता सीधे क्वालीफाई कर लेंगे। बाकी का चयन राष्ट्रमंडल रैंकिंग से किया जायेगा। चानू फिर भी क्वालीफाई कर सकती हैं क्योंकि वह इस समय राष्ट्रमंडल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।