लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम ब्राजील से लौटी, केरल में लगा शिविर

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद ब्राजील से लौटी भारतीय महिला फुटबॉल टीम अब कोच्चि में आगामी एएफसी एशियाई कप के लिये अभ्यास करने में जुट गयी है।

एशियाई कप भारत में (पुणे और मुंबई में) 20 जनवरी से छह फरवरी तक खेला जायेगा।

भारत ने मनाऊस में चार देशों के टूर्नामेंट में ब्राजील, चिली और वेनेजुएला टीम का सामना किया।

मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी का कहना है कि इस टूर्नामेंट से लड़कियों को अपार अनुभव हासिल करने में मदद मिली। उन्होंने यह बात रविवार को कोच्चि में टूर्नामेंट की तैयारियों के लिये शुरू हुए शिविर में कही।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘हमने ब्राजील में तीन मैचों के दौरान काफी कुछ सीखा। सबसे बड़ी सीख यही थी कि अब खिलाड़ी जानती हैं कि हम किस स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, तकनीकी और रणनीतिक रूप से। हमने एक अन्य अहम पहलू पर ध्यान लगाया है जो मैदान में फैसला लेने के बारे में है। ’’

भारतीय टीम ब्राजील में तीनों मैच हार गयी थी लेकिन उसने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!