लाइव न्यूज़ :

जनवरी में अर्जेंटीना दौरे के साथ होगी भारतीय महिला हॉकी की बहाली

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम अगले सप्ताह शुरू हो रहे अर्जेंटीना दौरे के साथ कोरोना महामारी के बीच करीब एक साल बाद मैदान पर लौटेगी और ओलंपिक की तैयारियां बहाल करेगी ।

भारतीय टीम के 25 खिलाड़ियों और सात सहयोगी स्टाफ का कोर समूह तीन जनवरी को दिल्ली से रवाना होगा । भारतीय टीम 17 जनवरी से मेजबान अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैच खेलेगी ।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के लिये जुलाई 2021 में खेलगांव पहुंचने में अब 200 दिन के करीब समय रह गया है ।अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर तैयारी करना जरूरी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी टीम इस मौके से काफी रोमांचित हैं । इससे हमें पता चलेगा कि बेंगलुरू में पांच महीने के राष्ट्रीय शिविर के बाद हम किस स्थिति में हैं ।’’

भारतीय महिला टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल जनवरी में न्यूजीलैंउ में खेला था । भारत ने न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में तीन मैच जीते थे ।

भारत के कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ मैं खुश हूं कि एक साल बाद हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे हैं ।इससे हमें पता चल जायेगा कि तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये अगला कदम क्या होगा ।’’

हॉकी इंडिया और मेजबान हॉकी संघ ने दोनों टीमों के लिये बायो बबल तैयार किया है । भारतीय महिला टीम ऐसे होटल में रहेगी जहां हर बार भोजन, टीम बैठकों और सत्रों के लिये अलग अलग कमरे या हॉल रहेंगे ।

एक कमरे में दो लोग रहेंगे और पूरे दौरे पर वे ही दोनों लोग कमरा साझा करेंगे । टीम कोच और बसों में भी बैठने की व्यवस्था काफी सोच समझकर सावधानी से की गई है ।

टीम के खिलाड़ी बायो बबल से बाहर नहीं निकलेंगे और किसी तीसरे पक्ष से नहीं मिलेंगे । पूरी भारतीय टीम का रवानगी से 72 घंटे पहले कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट होगा । अर्जेंटीना में पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं है लेकिन टीम सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी भारत और अर्जेंटीना सरकार के सारे प्रोटोकॉल का पालन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!