लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम ने सिखाया कि संकट में कैसे जज्बा दिखाना होता है: अख्तर

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:01 IST

Open in App

कराची, 30 दिसंबर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के मेलबर्न में किये गये प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने जीत का जज्बा और प्रतिबद्धता दिखायी।

एडीलेड में 36 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘भारत ने असल में आस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संकट में जज्बा दिखाया जाता है। भारतीय टीम ने बेहद संकट की स्थिति में अपना कौशल और जज्बा दिखाया। उन्होंने दिखाया कि वे हार मानने वाले नहीं हैं। ’’

अख्तर इस बात से ज्यादा प्रभावित दिखे कि रहाणे ने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद सहजता से अपनी भूमिका निभायी।

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘‘अजिंक्य ने सहजता से टीम की अगुवाई की। उन्होंने गेंदबाजी में सही बदलाव करके किसी का ध्यान खींचने की कोशिश नहीं की और अब सफलता सारी कहानी बयां कर रही है। कहा जाता है कि अगर आप चुपचाप कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता कहानी बयां करती है। ’’

अख्तर ने इसके बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल की तारीफ की जिन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सिराज ने अपना पिता गंवा दिया जो अपने बेटे को भारत की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। उसने अपना सारा गुस्सा आस्ट्रेलिया पर निकाला और अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। ’’

अख्तर ने कहा, ‘‘जब आप गिल को देखते हो तो आपको लगता है कि वह बेजोड़ बल्लेबाज है जिसे आप भविष्य में देखने वाले हैं। रविंद्र जडेजा टीम में आये और हर विभाग में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!