लाइव न्यूज़ :

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने विश्व युवा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत के पायस जैन ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) यूवा कंटेंडर फाइनल में बेल्जियम के टॉम क्लॉसेट को 3-1 से हराकर अंडर -17 लड़कों के वर्ग में अपना लगातार दूसरा खिताब जीता।

  इससे पहले ओटोसेक (स्लोवेनिया) में खिताब जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी ने लय को जारी रखते हुए रविवार को फाइनल में क्लॉसेट को 7-11, 11-4, 11-4, 15-13 से हराया।

पायस ने सेमीफाइनल में प्रियेश राज सुरेश 16-14, 11-8, 11-8 से हराया था।

तमिलनाडु के प्रियेस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। क्लॉसेट के खिलाफ फाइनल मुकाबला गंवाने वाले भारतीय खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य को भी कांस्य पदक मिला।

प्रियेस लड़कों के अंडर-19 वर्ग में हालांकि सेमीफाइनल की बाधा करने में विफल रहे। लुई लाफिनेउर से 1-3 (11-9, 10-12, 4-11, 9-11) से हारकर इस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता।

दूसरे सेमीफाइनल में, महाराष्ट्र के दीपित पटेल को बेल्जियम के एड्रियन रसनफोसे से 3-11, 4-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। रसनफोसे इस वर्ग के विजेता बने।

बायें हाथ के खिलाफ प्रियेश ने इस हार की निराशा को भुलाते हुए लड़कों के अंडर-15 वर्ग का खिताब जीता।

उन्होंने अंकुर भट्टाचार्जी को फाइनल में 3-1 (11-8, 15-13, 11-13, 11-9) से हराया। पश्चिम बंगाल के अंकुर ने रजत पदक के साथ दूसरी बार पोडियम पर जगह पक्की की।

इससे पहले सेमीफाइनल में अंकुर ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंदन को हराया था, जिन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

लड़कों के अंडर 11 वर्ग में विश्रुत रामकृष्णन ने स्थानीय खिलाड़ी आमिर अस्सिद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने 11-4, 11-3, 11-7 से जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!