लाइव न्यूज़ :

भारतीय तैराकी टीम ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के लिए उज्बेकिस्तान रवाना

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:46 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ अप्रैल सजन प्रकाश और श्रीहरि नटराजन सहित 13 सदस्यीय भारतीय टीम उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेगी, जो तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

उज्बेकिस्तान की राजधानी में 12 अप्रैल से शुरू होने वाली यह ओलंपिक क्वालीफायर एफआईएनए से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है।

ओलंपिक ‘बी’ क्वालीफायर नटराजन और प्रकाश तोक्यो में होने वाले खेलों के लिए ए क्वालीफिकेशन हासिल करना चाहेंगे। टीम में माना पटेल, शिवानी कटारिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के विकास समूह के कुछ तैराक भी है।

यहां शुक्रवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार टीम के साथ अनुभवी कोच निहार अमीन, प्रदीप कुमार और एशियाई खेलों के पदक विजेता तैराक कोच संदीप सेजवाल भी यात्रा करेंगे।

यह पिछले साल मार्च में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद से भारतीय तैराकों के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

देश के शीर्ष तैराक भारतीय तैराकी संघ (एसएफआई) के द्वारा 11 जनवरी से टॉप्स के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र में आयोजित राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा रहे है।

दुनिया के ज्यादातर तैराको ने जून-जुलाई में अभ्यास शुरू कर दिया था जबकि भारतीय तैराक देश में लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण नवंबर में अभ्यास शुरू कर पाये थे।

एसएफआई के कार्यकारी निदेशक वीरेन्द्र नानावटी ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू यात्री प्रतिबंधों की वजह से हमारे तैराकों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मौका नहीं मिला ऐसे में उन्होंने अब हर मौके का पूरा फायदा उठाना होगा।’’

एसएफआई की महासचिव मोनल चौकसी ने कहा, ‘‘ इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय तैराक अच्छी लय में है। सजन प्रकाश और श्रीहरि नटराजन से इसमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सीनियर टीम: श्रीहरि नटराज (50 मीटर और 100 मीटर बैकस्ट्रोक), साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल), अदित्या डी (50 मीटर और 100 मीटर बटरफ्लाई), लिखित एसपी (50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक), धनुष एस (50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक), आनंद ए एस (50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल), माना पटेल (50 मीटर और 100 मीटर बैकस्ट्रोक), दिव्या सतीजा (50 मीटर और 100 मीटर बटरफ्लाई), शिवानी कटारिया (50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल), चाहत अरोरा (50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक)

जूनियर टीम: केनिशा गुप्ता , सुवर्णा भास्कर , तनिष्क जॉर्ज मैथ्यू।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!