लाइव न्यूज़ :

भारतीय मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा दोहा में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून भारतीय मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं और दोहा में टीम के होटल में एक अलग कमरे में पृथकवास में हैं।

थापा को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया। इससे एक दिन पहले भारत को विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में एशियाई चैम्पियन कतर से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, अनिरूद्ध थापा कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं और वह टीम के अन्य सदस्यों से अलग रह रहे हैं। ’’

चेन्नयिन एफसी के 23 साल के खिलाड़ी की कुछ दिन में दोबारा वायरस की जांच की जायेगी।

भारत पहले ही विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन 2023 एशियाई कप के लिये उम्मीद बरकरार है। ग्रुप ई तालिका में देश छह मैचों में तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

अभी टीम को सात और 15 जून को दो और मैच खेलने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!