लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार से राष्ट्रीय शिविर में भाग लेगी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च यूरोप के यादगार दौरे के बाद 33 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ हॉकी प्रो लीग मैचों से पूर्व बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में शनिवार से राष्ट्रीय शिविर में भाग लेगी।

यह 18 दिवसीय शिविर 31 मार्च को समाप्त होगा जिसके बाद टीम अर्जेंटीना के खिलाफ हॉकी प्रो लीग के मैच खेलने के लिये ब्यूनसआयर्स रवाना होगी।

साल के अपने पहले दौरे में पी आर श्रीजेश की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की और फिर 1-1 से ड्रा खेला। इसके बाद उसने ग्रेट ब्रिटेन से पहला मैच 1-1 से ड्रा खेलने के बाद अगले मैच में 3-2 से जीत हासिल की थी।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अपने परिजनों से मिलने के लिये तीन दिन का अवकाश दिया गया था जिसके बाद वे शनिवार को राष्ट्रीय शिविर में वापसी करेंगे। ’’

भारत हॉकी प्रो लीग में अपने अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ करेगा।

संभावित टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा।

रक्षापंक्ति : बीरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह खडंगबम, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, दिपसेन तिर्की, निलम संजीप ज़ेस।

मध्य पंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह कंगुजम, नीलकांत शर्मा, सुमित, जसकरन सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

अग्रिम पंक्ति : एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!