लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुक्केबाजी के पहले राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन अली कमर बने महिला टीम के मुख्य कोच

By भाषा | Updated: January 15, 2019 16:26 IST

भारत को मुक्केबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले मोहम्मद अली कमर को महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जनवरी। भारत को मुक्केबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले मोहम्मद अली कमर को महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया है जो इस पद पर काबिज होने वाले सबसे युवा कोच होंगे। दो महीने बाद 38 बरस के होने जा रहे अली कमर की नियुक्ति सोमवार की रात हुई जो शिव सिंह की जगह लेंगे। वह एक साल से अधिक समय से राष्ट्रीय शिविर में सहायक कोच थे।

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कमर रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की महिला टीम के कोच भी रह चुके हैं।

उन्होंने कहा,‘‘यह मेरे लिये हैरानी भरा था और मुझे कल रात ही पता चला। मैं भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा।’’ 

मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल 2002 में स्वर्ण पदक जीतने वाले कमर इतालवी कोच रफेले बर्गामास्को के साथ काम करेंगे। उनके साथ सात सहायक कोच होंगे जिनमें एम सी मेरीकाम के ट्रेनर छोटे लाल यादव शामिल है।

शिविर के लिये अपनी भावी योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘‘मेरा फोकस फिटनेस पर होगा। इस तरह के खेल में फिटनेस सबसे जरूरी है। मैं ट्रेनिंग कार्यक्रम में कुछ बदलाव करूंगा, लेकिन पहले अपने साथी कोचों से बात करूंगा।’’

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!