लाइव न्यूज़ :

भारत फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के बाकी मैच कतर में खेलेगा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च भारत फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के बाकी बचे तीनों मैच कतर में खेलेगा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्राओं और पृथकवास नियमों के कारण मैचों को केंद्रीकृत केंद्रों पर आयोजित करने का फैसला किया है।

मूल कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम को कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसके देश में मैच खेलना था लेकिन वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम में बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा।

एएफसी ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फीफा विश्व कप 2022 का मेजबान कतर ग्रुप ई की टीमों ओमान, अफगानिस्तान, भारत और बांग्लादेश के मैचों की जबकि जापान ग्रुप एफ की टीमों किर्गीज गणराज्य, ताजिकिस्तान, म्यांमा और मंगोलिया की मेजबानी करेगा। ’’

भारत अभी ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। उसके पांच मैचों में तीन अंक हैं। कतर 13 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि ओमान उससे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

महामारी के कारण नवंबर 2019 से दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन मैचों का आयोजन नहीं किया जा सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!