लाइव न्यूज़ :

भारत ने लंच तक 54 रन पर तीन विकेट गंवाये

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:09 IST

Open in App

क्रिस वोक्स की वापसी से मजबूत हुए इंग्लैंड के तेज आक्रमण ने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी के शीर्षक्रम की नींव हिला दी और चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने तीन विकेट 54 रन पर गंवा दिये । अच्छी शुरूआत के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और केएल राहुल (17) तेज गेंदबाजों को अपना विकेट गंवा बैठे । वहीं चेतेश्वर पुजारा (4) को जेम्स एंडरसन ने बेहद खूबसूरत गेंद पर पवेलियन भेजा । लंच के समय विराट कोहली 18 और रविंद्र जडेजा दो रन बनाकर खेल रहे थे । जडेजा को खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत से ऊपर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया । इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आसमान में छाये बादलों को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया । रोहित और राहुल ने 35 मिनट की साझेदारी में 28 रन जोड़े लेकिन वोक्स ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत को अच्छी शुरूआत से वंचित कर दिया । वोक्स ने पांच ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया । अतिरिक्त उछाल के साथ एक फुललैंग्थ गेंद पर रोहित ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ को कैच थमाया । तीन चौके लगा चुके राहुल को ओली रॉबिनसन ने शॉर्टपिच गेंद पर पवेलियन भेजा । वह 44 गेंद में 17 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए । मैदानी अंपायर के आउट देने पर रिव्यू लिया गया लेकिन टीवी अंपायर ने उनका फैसला बरकरार रखा । पुजारा का साथ देने कोहली क्रीज पर आये और एक चौके को छोड़कर रक्षात्मक बल्लेबाजी करते ही दिखे । पुजारा को एंडरसन ने विकेट के पीछे लपकवाया । भारत के तीन विकेट 39 रन पर गिर चुके थे । इसके बाद जडेजा क्रीज पर आये ताकि बल्लेबाजी में बायें . दायें संयोजन से गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके । नवंबर 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके कोहली पर बड़ी पारी खेलने का भारी दबाव है जो स्पिनरों की मददगार पिच पर अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर रखने के लिये आलोचना झेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटरहाणे के 67 रन बेकार! मुंबई ने 19.1 ओवर में कर दिया काम तमाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!