लाइव न्यूज़ :

सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण पहले दो टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी : बाकर

By भाषा | Updated: December 26, 2021 11:42 IST

Open in App

सेंचुरियन, 26 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और प्रशासक अली बाकर का मानना है कि भारत के पास पिछले 30 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इसलिए वह तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

दक्षिण अफ्रीका उन कुछ स्थानों में से एक है जहां भारत ने अभी तक टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है और विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इस बार यह इंतजार समाप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है।

बाकर ने ‘न्यूज 18’ से कहा, ‘‘पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा जो समुद्र तल से 5000 फुट ऊपर और दूसरा मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेला जाएगा जो समुद्र तल से 6000 फुट ऊपर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दो टेस्ट मैदानों की अलग तरह की भौगोलिक परिस्थितियां तथा वांडरर्स और सुपर स्पोर्ट पार्क में तेज उछाल वाली पिचें आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं।’’

बाकर ने कहा, ‘‘भारतीय टीम के पास पिछले 30 वर्षों में सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। इसलिए भारत पहले दो टेस्ट मैचों में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।’’

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और उमेश यादव शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!