लाइव न्यूज़ :

डोर्टमंड जर्मन कप के क्वार्टर फाइनल में, उलटफेर का शिकार बना लीवरकुसेन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:07 IST

Open in App

बर्लिन, तीन फरवरी (एपी) बोरुसिया डोर्टमंड ने सेकेंड डिवीजन की टीम पैडरबोर्न को अतिरिक्त समय तक चले मैच में 3-2 से हराकर जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन बायेर लिवरकुसेन चौथी श्रेणी की टीम रोट वीज इसेन से हारकर बाहर हो गया।

इर्लिंग हालैंड ने अतिरिक्त समय में गोल करके डोर्टमंड को जीत दिलायी। डोर्टमंड को लग रहा था कि उसने निर्धारित समय में ही 3-1 से जीत दर्ज कर ली है लेकिन रेफरी टोबियास स्टीलर ने फेलिक्स पासलैक के पैडरबोर्न के कप्तान सेबेस्टियन शोनलाउ के खिलाफ संभावित फाउल के लिये वीडियो रीप्ले का सहारा लिया। स्टीलर ने वीडियो रीप्ले के बाद गोल निरस्त करके पैडरबोर्न को पेनल्टी दे दी थी।

इंजुरी टाइम के सातवें मिनट में प्रिस ओसी ओवुसु ने पेनल्टी पर गोल करके पैडरबोर्न को बराबरी दिलायी थी। इससे पहले डोर्टमंड ने एमरे कैन (छठे) और जादोन सांचो (16वें मिनट) के गोल से शुरू में बढ़त हासिल कर ली थी। पैडरबोर्न के लिये पहला गोल जुलियन जस्टवान ने 79वें मिनट में किया था।

एक अन्य मैच में रोट वीज एसेन ने अतिरिक्त समय में दो गोल करके लिवरकुसेन को 2-1 से हराया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी पर थी।

लिवरकुसेन के लिये लियोन बैली ने 105वें मिनट में गोल किया लेकिन एसेन की टीम ओजुहान केलकिर (108वें मिनट) और सिमोन इंगेलमैन (117वें मिनट) के गोल से उलटफेर करने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!