लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में इंदिरा मैराथन में पुरुष वर्ग में बेलीएप्पा, महिला वर्ग में निरमाबेन ने बाजी मारी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:24 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को प्रयागराज में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में पुरूष वर्ग में पुणे के धावक बेलीएप्पा और महिला वर्ग में गुजरात की निरमाबेन भरजती ठाकुर ने बाजी मारी।

इस मैराथन में पुरूष वर्ग में पुणे के ही अनिल कुमार सिंह दूसरे और पुणे के हेत राम तीसरे पायदान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में मुंबई की आरती पटेल दूसरे और मिर्जापुर की तमसी सिंह तीसरे पायदान पर रहीं।

उत्तर प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन-2021 को सुबह साढ़े छह बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और विजेताओं को पुरस्कार दिए।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के अवसर पर पुरस्कार वितरण कर एथलीटों को सम्मानित किया।’’

मैराथन के समापन पर उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने एवं युवा वर्ग की खेल में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार सभी जिला मुख्यालयों पर स्टेडियम का निर्माण करा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि खेल तो कई हैं, लेकिन खेलों में असली कसौटी तो मैराथन में ही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!