तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले का इबारकी चरण पूरा

By भाषा | Published: July 5, 2021 07:33 PM2021-07-05T19:33:00+5:302021-07-05T19:33:00+5:30

Ibaraki Phase of Tokyo Olympic Torch Relay Completed | तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले का इबारकी चरण पूरा

तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले का इबारकी चरण पूरा

इबारकी, पांच जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले ने जापान में अपनी यात्रा के 103वें दिन इबारकी प्रांत का सफर पूरा किया।

इबारकी प्रांत में रिले के दूसरे दिन मशाल रिले सात शहरों और नगरों से गुजरती हुई सुकुबा शहर पहुंची। इसके साथ ही रिले के इबारकी चरण का समापन हुआ।

जापान के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची सोमवार को मशालवाहकों में शामिल थे।

देश भर की कुछ नगरपालिकाओं ने कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण सार्वजनिक सड़कों पर मशाल रिले का आयोजन नहीं कराने का फैसला किया है लेकिन इबारकी प्रांत में पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 16 शहरों और नगरों से मशाल रिले गुजरी।

जापान में 121 दिन की यात्रा के दौरान मशाल रिले को सभी 47 प्रांतों से गुजरना है। मशाल रिले तोक्यो में 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के दौरान संपन्न होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ibaraki Phase of Tokyo Olympic Torch Relay Completed

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे