लाइव न्यूज़ :

आरसीबी से जुड़ने के बाद से ही मुझे अपनी भूमिका पता थी : हर्षल

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:36 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अप्रैल हर्षल पटेल को काफी पहले बता दिया गया था कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से डेथ ओवरों में मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच में वह इस पर पूरी तरह से खरे उतरे।

हर्षल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिये। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने शानदार पारी खेली जिससे आरसीबी ने दो विकेट से जीत हासिल की।

हरियाणा के इस तेज गेंदबाज मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब मुझे आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स से लिया तो मुझे बता दिया गया था कि फ्रेंचाइजी की तरफ से मेरी क्या भूमिका होगी।’’

डेथ ओवरों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कप्तान विराट कोहली ने भी कहा कि हर्षल को पता था कि उनसे इस मुश्किल भूमिका में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

हर्षल ने कहा, ‘‘मेरे लिये स्पष्ट निर्देश थे कि मैं आखिरी दो ओवर (18वां और 20वां ओवर) करूंगा। इससे मैं अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट था। इससे मुझे बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद मिली। ’’

उन्होंने कहा कि गति में बदलाव और धीमी यार्कर उनके सबसे मुख्य हथियार हैं।

हर्षल ने कहा, ‘‘गेंद ने एक समय रिवर्स स्विंग लेना शुरू कर दिया था। यार्कर और धीमी गेंदें करना महत्वपूर्ण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!