लाइव न्यूज़ :

बदले हुए ढांचे के साथ अप्रैल में बहाल होंगे घरेलू टूर्नामेंट: बीएआई

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के ब्रेक के बाद बहुप्रतीक्षित घरेलू बैडमिंटन टूर्नामेंटों की बहाली बदले हुए ढांचे के साथ अप्रैल में दो सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के साथ होगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण शनिवार को आनलाइन हुई बीएआई की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

राज्य इकाइयों के साथ चर्चा के बाद बीएआई ने अप्रैल से सीनियर और जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए सभी राष्ट्रीय शिविर शुरू करने का फैसला किया।

बीएआई के अध्यक्ष हेमंत विश्व सरमा ने कहा, ‘‘यह हमारे खिलाड़ियों और खेल से जुड़े सभी हितधारकों के लिए मुश्किल समय है जिन्हें इतने लंबे समय तक खाली बैठना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि टीके के आने से नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगा है और चर्चा तथा टूर्नामेंट के आयोजन की योजना और सुरक्षा नियमों के आकलन के बाद मैं कह सकता हूं कि हमें बहाली का भरोसा है।’’

बदलाव वाले ढांचे के तहत सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट को अब तीन स्तर में बांटा जाएगा जहां इस साल तीसरे स्तर में छह सीरीज टूर्नामेंट होंगे जबकि दूसरे स्तर में चार सुपर सीरीज टूर्नामेंट होंगे। शीर्ष स्तर में प्रीमियर सुपर सीरीज टूर्नामेंट होंगे जो प्रत्येक साल दो आयोजित किए जाएंगे।

बीएआई के बयान के अनुसार शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट की इनामी राशि 25 लाख, दूसरे और तीसरे स्तर के टूर्नामेंटों की इनामी राशि क्रमश: 15 और 10 लाख होगी। सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की इनामी राशि 50 लाख रुपये होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!