लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जुड़ी जटिलटाओं के कारण हॉकी अंपायर ठाकुर का निधन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुरेश कुमार ठाकुर का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को मोहाली में निधन हो गया। वह 51 साल के थे।

हॉकी इंडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाकुर ने कुआलालंपुर में अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट और हैम्बर्ग (जर्मनी) में हुए चार देशों की प्रतियाोगिता के अलावा कई अन्य टूर्नामेंटों में भी अंपायरिंग की थी।

उन्होंने 2013 और 2014 में हॉकी इंडिया लीग में भी मैच अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, ‘‘ सुरेश कुमार ठाकुर अंतरराष्ट्रीय सर्किट में जाने-माने अंपायर थे और हॉकी के मैदान में उनकी कमी खलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और हर मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। हम हॉकी इंडिया की तरफ से सुरेश के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि वे इस कठिन समय का सामना कर पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!