लाइव न्यूज़ :

हिताषी ने महिला पेशेवर गोल्फ का खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:00 IST

Open in App

गुरुग्राम, 18 दिसंबर पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रही युवा हिताषी बख्शी ने यहां क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब में शुक्रवार को 2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के अंतिम चरण का खिताब जीता।

अंतिम दौर में 70 के स्कोर से हिताषी ने टूर्नामेंट में कुल दो अंडर 214 का स्कोर बनाया। 16 साल की हिताषी ने कल तक शीर्ष पर चल रही अमनदीप द्राल को तीन शॉट से पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया।

अमनदीप ने सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहते हुए हीरो आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस अनुभवी गोल्फर ने आठवें चरण का खिताब जीता था।

सहर अटवाल (69) और रिद्धिमा दिलावरी (73) ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया जबकि आस्था मदान (72) और अवनी प्रशांत (74) संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!