लाइव न्यूज़ :

हजारिका उत्तरी आयरिश और इंग्लिश चैनलों को पार करने का प्रयास करेंगे

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 जुलाई अनुभवी तैराक एल्विस अली हजारिका ने शनिवार को घोषणा की कि वह अपने साथी रिमो साहा के साथ अगले साल उत्तरी आयरिश चैनल और 2023 में इंग्लिश चैनल को पार करने की कोशिश करेंगे।

असम का यह तैराक सितंबर 2022 में बंगाल के अपने साथी के साथ उत्तरी आयरिश चैनल को पार करने का प्रयास करेगा। इंग्लिश चैनल को पार करने का उनका प्रयास 2023 में शुरू होगा।

हजारिका ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मेरे रिले पार्टनर रिमो साहा और मैं अगले साल सितंबर में उत्तरी आयरिश चैनल को पार करने का प्रयास करने जा रहे हैं।’’

इन दोनों को 17 से 22 सितंबर के बीच की तारीखें आवंटित की गयी हैं और वे 12-16 घंटे की अवधि में 42 किलोमीटर की दूरी पूरी करेंगे।  

इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक ने कहा, ‘‘अगले साल (2023) हम मार्च के महीने में इंग्लिश चैनल को पार करने की योजना बना रहे हैं।’’

हजारिका 2018 में अपने पहले प्रयास में इंग्लिश चैनल को पार करने में नाकाम रहे थे। यह उनका दूसरा प्रयास होगा।

साहा इससे पहले इंग्लिश चैनल को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।

हजारिका ने कहा, ‘‘हम दोनों तैराक इसे कोविड-19 नायकों को समर्पित करेंगे, जिन्होंने लाखों लोगों की जान बचायी और वायरस से लड़ाई लड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!