लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : चंडीगढ ने बंगाल को हराया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:49 IST

Open in App

कोलकाता, 23 फरवरी पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे चंडीगढ ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए ईडन गार्डंस पर मंगलवार को मेजबान बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया ।

इससे पहले ग्रुप ई के मैच में चंडीगढ ने हरियाणा को मात दी थी । बंगाल के खिलाफ जीत के लिये 253 रन का लक्ष्य चंडीगढ ने सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया । अब वह अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गया है ।

सौराष्ट्र ने सितारों से सजी हरियाणा की टीम को एक विकेट से हराया लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह चंडीगढ से पीछे है ।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप चरण से ही बाहर हुई बंगाल की टीम एक जीत और एक हार के बाद तीसरे स्थान पर है ।

बंगाल के बल्लेबाज गौरव गंभीर, बिपुल शर्मा और गुरिंदर सिंह के बुने फिरकी के जाल में फंस गए । तीनों स्पिनरों ने दो दो विकेट लिये । बंगाल के लिये सिर्फ शाहबाज अहमद ही टिक सके जिन्होंने 66 गेंद में 59 रन बनाये ।

चंडीगढ के लिये अर्सलान खान ने 88 और मनन वोहरा ने 45 रन की पारी खेली । दोनों ने पहले विकेट के लिये 126 रन की साझेदारी की जबकि शिवम भांबरी ने नाबाद 71 रन बनाये ।

अन्य मैचों में सेना को जम्मू कश्मीर ने तीन विकेट से हराया । सेना ने सात विकेट पर 274 रन बनाये जिसमें रवि चौहान के 118 रन शामिल थे । जवाब में जम्मू कश्मीर ने दो ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की । शुभम खजूरिया ने 84 और अब्दुल समद ने 63 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!