लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी कोच के पद के लिये फिर आवेदन कर दिया है : विक्रम राठौड़

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:06 IST

Open in App

अबुधाबी, दो नवंबर भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने इस पद के लिये फिर से आवेदन कर दिया है क्योंकि उनका मानना है कि अभी बहुत काम करना बाकी है ।

मौजूदा सहयोगी स्टाफ में से राठौड़ अकेले हैं जो फिर से पद संभालना चाहते हैं । मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरूण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने फिर से आवेदन नहीं किया है ।

राठौड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच से पहले कहा ,‘‘ मैने बल्लेबाजी कोच के पद के लिये आवेदन किया है । मौका मिलता है तो अभी काफी काम बाकी है।’’

वह 2019 में संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच बने थे । उनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2021 तक का था । उनके बल्लेबाजी कोच रहते भारत ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराया ।

राठौड़ ने भारत के लिये छह टेस्ट और सात वनडे खेलकर 131 और 193 रन बनाये हैं ।उन्होंने 146 प्रथम श्रेणी मैचों में 11473 रन बनाये हैं ।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली और टीम के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि यह प्रेस कांफ्रेंस विश्व कप के लिये है लेकिन मैं इस सवाल का जवाब दूंगा । भारतीय टीम के साथ अनुभव शानदार रहा । इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने में मजा आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!