खेलो इंडिया स्कूल गेम्स: जूडो में हरियाणा का वर्चस्व कायम, जीते 5 गोल्ड और 6 ब्रॉन्ज मेडल

By IANS | Published: February 8, 2018 05:41 PM2018-02-08T17:41:50+5:302018-02-08T17:42:13+5:30

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में जूडो की स्पर्धाओं में हरियाणा का वर्चस्व देखने को मिला।

Haryana win 5 gold medal in Khelo India Judo | खेलो इंडिया स्कूल गेम्स: जूडो में हरियाणा का वर्चस्व कायम, जीते 5 गोल्ड और 6 ब्रॉन्ज मेडल

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स: जूडो में हरियाणा का वर्चस्व कायम, जीते 5 गोल्ड और 6 ब्रॉन्ज मेडल

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में जूडो की स्पर्धाओं में हरियाणा का वर्चस्व देखने को मिला। हरियाणा ने जूडो में पांच स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के आखिरी दिन चार में से दो स्वर्ण पदक दिल्ली और महाराष्ट्र ने जीते।

कुल मिलाकर हरियाणा ने 16 में से पांच जबकि पंजाब ने तीन और महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मणिपुर ने दो-दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के 90 किलो से कम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के अभिनव ने एक कड़े मुकाबले में दिल्ली के सुधीर को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि लड़कियों के 70 किलो से अधिक भार वग्र के फाइनल में हरियाणा की ही संयोगिता सिंह ने जीत दर्ज की।

अमीशा टोकश ने लड़कियों की 70 किलो से कम भार वर्ग की प्रतियोगिता दिल्ली का दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया जबकि दिन का अंतिम स्वर्ण पदक लड़कों के 90 किलो से अधिक भार वर्ग में महाराष्ट्र के अदनान शेख ने अपने नाम किया।

Web Title: Haryana win 5 gold medal in Khelo India Judo

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे