लाइव न्यूज़ :

हालेप ने दमदार जीत से क्लेकोर्ट सत्र की शुरुआत की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:55 IST

Open in App

स्टुटगार्ट (जर्मनी), 23 अप्रैल (एप़ी) चोट से उबरकर वापसी करने वाली सिमोना हालेप ने क्लेकोर्ट सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए मार्केटा वांड्रोसोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर पोर्श ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त रोमानियाई खिलाड़ी हालेप पिछले महीने कंधे की चोट के कारण मियामी ओपन से हटने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरी थी। यह फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में सेरेना विलियम्स से हारने के बाद उनका केवल दूसरा मैच था।

हालेप क्वार्टर फाइनल में रूस की इकटेरिना अलेक्सांद्रोवा से भिड़ेगी जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच को 6-1, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

इलिना स्वितोलिना ने पहले सेट में जूझने के बाद तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर को 7-6 (4), 6-3 से हराया। कारोलिना पिलिसकोवा ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-7 (7), 6-4, 6-3 से पराजित किया। उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त एश बार्टी से होगा।

पांचवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अन्ना लेना फ्रीडसैम को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। उनका अगला मुकाबला एनेट कोंटावीट से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!