लाइव न्यूज़ :

हबीबुल बशर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: November 13, 2020 13:34 IST

Open in App

ढाका, 13 नवंबर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है और यहां मिली खबर के अनुसार वह घर पर ही पृथकवास में हैं।

मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता बशर से पहले इस हफ्ते टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक और हरफनमौला महमूदुल्लाह रियाद को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था।

बशर ने बांग्ला ट्रिब्यून से कहा, ‘‘मैं बहुत ही सतर्क था लेकिन फिर भी मैं संक्रमित हो गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे सोमवार से बुखार था और फिर यह 102 डिग्री हो गया। मंगलवार तक भी यह जारी रहा तो मैंने बुधवार की सुबह जांच करायी और शाम को मुझे पॉजिटिव होने का पता चला। ’’

बांग्लादेश के लिये 50 टेस्ट और 111 वनडे खेल चुके 48 साल के बशर पिछले कुछ महीनो से ट्रेनिंग और मैचों के दौरान उपस्थित रहते थे।

बांग्लादेश के कुछ अन्य स्टार खिलाड़ी कोविड-19 से उबर चुके हैं जिसमें मशरफी मुर्तजा, अबु जायेद और सैफ हसन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!