लाइव न्यूज़ :

कोहली को पीछे छोड़ गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:41 IST

Open in App

रांची, 19 नवंबर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल शुक्रवार को भारतीय स्टार विराट कोहली को पछाड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये।

गुप्टिल ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच के दौरान यह कारनामा किया। श्रृंखला में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान कोहली को आराम दिया गया है।

गुप्टिल के 111 मैच में 3248 रन हो गये हैं जबकि कोहली के नाम 95 मैचों में 3227 रन हैं। गुप्टिल का औसत 30 से थोड़ा ज्यादा का है जबकि कोहली उनसे इस मामले में कहीं आगे हैं जिनका औसत 52 का है। रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

गुप्टिल ने 15 गेंद में 31 रन बनाये और दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच देकर आउट हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!