लाइव न्यूज़ :

गोपीचंद को उम्मीद, तोक्यो ओलंपिक में काफी पदक जीतेंगे भारतीय एथलीट

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने माना कि कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों के कारण आगामी ओलंपिक काफी अलग होंगे लेकिन उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से काफी पदकों की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेल गांव में खिलाड़ियों को आपस में मिलने जुलने की इतनी आजादी नहीं होगी और उन्हें पहचानना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उनके चेहरे मास्क से ढके होंगे।

गोपीचंद ने मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यायल द्वारा आयोजित ‘तोक्यो ओलंपिक - भारत की यात्रा और उम्मीदें’ वेबीनार के दौरान के कहा, ‘‘वे (खिलाड़ी) खेलने जायेंगे और फिर रवाना हो जायेंगे, इसलिये ये हमारे खिलाड़ियों के लिये भी काफी अलग और मुश्किल ओलंपिक होंगे। यह महत्वपूर्ण होगा कि वे अपने खेल पर ध्यान लगाये रखें और जीतकर वापस आयें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन मेरा मानना है कि भारतीय खेल बड़ी उपलब्धि या बड़ी छलांग लगाने के चौराहे पर खड़े हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें काफी पदक मिलेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के काफी पदक देश के खेलों की महाशक्ति बनने में अहम हो सकते हैं।

गोपीचंद ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है, मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी किसी चीज की शिकायत कर सकता है। फिर भी मैं कहूंगा कि जमीनीं स्तर पर और इसके अगले स्तर पर काफी कुछ किया जाना है लेकिन शीर्ष स्तर के खिलाड़ी पहले से कहीं ज्यादा मदद प्राप्त कर रहे हैं जो शानदार चीज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!