गूगल पर 2018 में भारत में फीफा वर्ल्ड कप को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, देखिये स्पोर्ट्स की टॉप 10 लिस्ट

By विनीत कुमार | Published: December 12, 2018 08:43 PM2018-12-12T20:43:39+5:302018-12-12T20:44:25+5:30

भारत में इस साल 'लाइव स्कोर' शब्द को भी लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया। दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला खेल इवेंट आईपीएल रहा।

google year in search 2018 fifa world cup searched most see top ten list | गूगल पर 2018 में भारत में फीफा वर्ल्ड कप को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, देखिये स्पोर्ट्स की टॉप 10 लिस्ट

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ फीफा वर्ल्ड कप

गूगल इंडिया ने साल-2018 में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किये जाने वाले स्पोर्ट्स इवेंट की सूची जारी की है। इसके साथ ही खबरों, खेल, राजनीति, मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्रों में भी सर्च किये जाने वाले विषयों की लिस्ट गूगल इंडिया ने जारी की है। बहरहाल, खेल के क्षेत्र में भारत में सबसे ज्यादा भारत में फीफा वर्ल्ड कप को सर्च किया गया। फीफा वर्ल्ड कप भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी साल-2018 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला खेल इवेंट रहा।

इसके अलावा भारत में इस साल 'लाइव स्कोर' शब्द को भी लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया। भारत में दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला खेल इवेंट आईपीएल रहा। इसके बाद तीसरे नंबर पर एशिया कप-2018 रहा। साथ ही इस लिस्ट में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 भी शामिल हैं। दिलचस्प ये है कि भारत में पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा खेल इवेंट के सर्च के मामले में विंटर ओलंपिक रहा। 

साथ ही भारतीय लोगों ने विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी दिलचस्पी दिखाई। देखिये, गूगल पर भारत में 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किये गये टॉप टेन खेल इवेंट.....

1. फीफा वर्ल्ड कप
2. आईपीएल
3. एशिया कप 2018
4. एशियन गेम्स 2018
5. विंटर ओलंपिक
6. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
7. विंबलडन 2018
8. प्रो-कबड्डी 2018
9. इंडियन सुपर लीग
10. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018

Web Title: google year in search 2018 fifa world cup searched most see top ten list

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे