लाइव न्यूज़ :

गूगल डूडल ने ऐसे मनाया समर यूथ ओलंपिक की शुरुआत का जश्न, मनु भाकर होंगी भारतीय ध्वजवाहक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2018 11:51 IST

2018 Summer Youth Olympic Games: समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2018 का आयोजन 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक अर्जेंटीना में होगा

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 06 अक्टूबर: अर्जेंटीना में 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले समर यूथ ओलंपिक खेलों पर गूगल ने शनिवार को रंगबिरंगा डूडल बनाया है। इस डूडल में एक युवा एनिमेटेड चिड़िया को दिखाया गया है जो इन खेलों में आयोजित होने वाले खेलों जैसे कि जिमनास्टिक, वेटलिफ्टिंग और तैराकी करती नजर आती है। 

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में होने वाले समर यूथ ओलंपिक खेलों में 206 देश हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों में मेजबान अर्जेंटीना का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। वहीं कोसोवो और दक्षिण सूडान पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 

पहले समर यूथ ओलंपिक खेलों का आयोजन 2010 में सिंगापुर और दूसरे का 2014 में चीन के नानजिंग में किया गया था। इस बार के यूथ खेलों का मस्कट पांडी है, जो एक युवा जगुआर, जिसे खेल पसंद है और जिसका घर अर्जेंटीना है। 

इन खेलों का आयोजन चार साल के अंतराल पर विभिन्न देशों और शहरों में समर और विंटर ओलंपिक के तौर पर किया जाता है। इन खेलों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान रहने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। 

इस बार के खेलों में काइटबोर्डिंग और बीएमएक्स पहली बार शामिल किए गए हैं, इससे अलावा हैंडबॉल के नए वर्जन को भी पहली बार शामिल किया गया है, जो बीच पर खेला जाता है। फुटबॉल को इन खेलों में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन फुत्सल-जो फुटबॉल जैसे ही हार्ड कोर्ट पर लेकिन कम खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है को इन खेलों का हिस्सा बनाया गया है। 

इस प्रतियोगिता में 15-18 साल की उम्र के हजारों एथलीट कई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत के 47 एथलीट समर यूथ ओलंपिक के 13 खेलों की 37 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल की ध्वजवाहक आईएसएसफ वर्ल्ड कप विजेता निशानेबाज इ मनु भाकर होंगी। उनके अलावा इन खेलों में कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल विडेता शूटर मेहुली घोष और वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियन ज्योति गुलिया भाग लेंगी।

2010 में शुरू हुए इन खेलों में ये भारत का सबसे बड़ा दल होगा। भारत ने पिछले दो खेलों में 10 मेडल जीते हैं, जिनमें 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

टॅग्स :ओलंपिकगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम