गोल्फ: अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद खान, अदिति और दीक्षा नामांकित

By भाषा | Published: June 4, 2020 05:43 PM2020-06-04T17:43:22+5:302020-06-04T17:43:22+5:30

Golfers Arjuna Award: गोल्फ में अर्जुन पुरस्कारों के लिए राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को नामांकित किया गया है, जानिए उनकी उपलब्धियां

Golfers Rashid Khan, Aditi and Diksha Nominated for Arjuna Award | गोल्फ: अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद खान, अदिति और दीक्षा नामांकित

गोल्फ के अर्जुन पुरस्कारों के लिए राशिद, अदिति और दीक्षा के नामों की सिफारिश (File Photo)

Highlightsअदिति लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल कर चुकी हैं, अमेरिकन लेडीज पीजीए टूर में खेलने वाली देश की एकमात्र गोल्फरराशिद विश्व रैंकिंग में भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फर हैं, दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन जीता था

नई दिल्ली:  गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिये की है। राशिद विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली अदिति देश की एकमात्र गोल्फर हैं जो इस समय अमेरिका में लेडीज पीजीए टूर में खेल रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल की हैं।

दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन खिताब जीता था और 2017 डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीतने वाली इस गोल्फर का टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वॉलीफाई करना सुनिश्चित था लेकिन ये स्थगित हो गये। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने उनके नाम की सिफारिश की।

पेशेवर संस्थायें - भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) अकसर अपनी सिफारिश किये गये नाम आईजीयू को भेजते हैं। अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती तो इन सभी के तोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी।

राशिद 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों में एक शॉट से व्यक्तिगत कांस्य पदक से चूक गये थे लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की। वह एशिया में 10वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय गोल्फर हैं और वह विश्व रैंकिंग में भी 185वें स्थान से शीर्ष भारतीय हैं। 

Web Title: Golfers Rashid Khan, Aditi and Diksha Nominated for Arjuna Award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे