क्रोएशिया और रूस के बीच गोल रहित ड्रॉ

By भाषा | Published: September 2, 2021 09:37 AM2021-09-02T09:37:33+5:302021-09-02T09:37:33+5:30

Goalless draw between Croatia and Russia | क्रोएशिया और रूस के बीच गोल रहित ड्रॉ

क्रोएशिया और रूस के बीच गोल रहित ड्रॉ

मॉस्को, दो सितंबर (एपी) क्रोएशिया ने कई युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रूस को बुधवार को यहां विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में गोल रहित बराबरी पर रोका जबकि माल्टा ने साइप्रस को 3-0 से शिकस्त दी।मास्को के लुजनिकी स्टेडियम में क्रोएशिया और रूस दोनों ही टीमें अधिक मौके बनाने में विफल रही। इसी स्टेडियम में क्रोएशिया 2018 विश्व कप फाइनल में फ्रांस से हार गया था।ग्रुप एच में क्रोएशिया और रूस दोनों के सात-सात अंक हैं लेकिन क्रोएशिया की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर चल रही है।स्लोवाकिया ने स्लोवेनिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ ग्रुप में रूस और क्रोएशिया से आगे निकलने का मौका गंवा दिया। स्लोवाकिया का चार मैचों में यह तीसरा ड्रॉ है।माल्टा ने इस बीच साइप्रस को 3-0 से हराकर आठ साल में अपना पहला विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला जीता। टीम की ओर से केन अटार्ड ने दो गोल दागे जबकि जोसेफ एमबोंग ने एक गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Goalless draw between Croatia and Russia

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Moscow