साथियान-अमलराज की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिलाया भारत को पहला मेडल

By भाषा | Published: July 12, 2019 07:59 PM2019-07-12T19:59:11+5:302019-07-12T19:59:11+5:30

G Sathiyan-Anthony Amalraj win bronze in Australian Open | साथियान-अमलराज की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिलाया भारत को पहला मेडल

साथियान-अमलराज की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिलाया भारत को पहला मेडल

जी साथियान और एंथोनी अमलराज की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर विश्व टूर प्लेटिनम ऑस्ट्रेलियाई ओपन की पुरूष युगल स्पर्धा में अपना अभियान समाप्त किया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में कोरिया के जियोंग यंगसिक और ली सांगसू की शीर्ष वरीय कोरियाई जोड़ी से 12-14 9-11 8-11 से हार का मुंह देखना पड़ा।

यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारत का पहला पदक है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सुबह क्वार्टरफाइनल में भी कोरिया के जांग वूजिन और लिम जोंगहून की जोड़ी को 5-11 11-6 14-12 11-8 से पराजित किया था।

Web Title: G Sathiyan-Anthony Amalraj win bronze in Australian Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे