French Open 2022 Women’s Final: लगातार 35 मैच में जीत, विश्व की नंबर एक इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन पर किया कब्जा, 18 वर्षीय कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 4, 2022 08:32 PM2022-06-04T20:32:04+5:302022-06-04T20:43:48+5:30

French Open 2022 Women’s Final: 21 वर्षीय इगा स्वियातेक के लिए दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था, जिसने 2020 में रोलैंड गैरोस में भी जीत हासिल की थी।

French Open 2022 Women’s Final 2022 World number one Iga Swiatek wins second time beats Coco Gauff 6-1, 6-3 winning 35 consecutive matches | French Open 2022 Women’s Final: लगातार 35 मैच में जीत, विश्व की नंबर एक इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन पर किया कब्जा, 18 वर्षीय कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया

लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में वीनस विलियम्स सबसे आगे हैं जिन्होंने 2000 में 35 जीत हासिल की थीं।

Highlightsलगातार 35 मैचों में जीत हासिल की।18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था।सेरेना विलियम्स से आगे निकल गईं।

French Open 2022 Women’s Final: विश्व की नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक ने फाइनल में अमेरिका की 18 वर्षीय कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल का खिताब जीता। उन्होंने लगातार 35 मैचों में जीत हासिल की।

पोलैंड की स्वियातेक का यह लगातार 35वीं जीत है। टेनिस में मेजर एकल खिताब जीतने वाली अपनी देश की इस इकलौती खिलाड़ी ने इसके साथ ही इस सदी (साल 2000 के बाद) में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह पिछले छह टूर्नामेंटों में विजेता बनकर उभरी है और इस सत्र में उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3 है।

यह 21 वर्षीय स्वियातेक के लिए दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था, जिसने 2020 में रोलैंड गैरोस में भी जीत हासिल की थी। शीर्ष वरीय स्वियातेक दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जबकि 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। स्वियातेक ने सेमीफाइनल में 20वीं रैंकिंग की कसातकिना पर 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की थीं।

कोको गॉफ ने दूसरे सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसान पर 6-3, 6-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी थीं। स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्राफी हासिल की थी। स्वियातेक ने अपने पिछले पांच टूर्नामेंट जीते थीं, उन्हें सिर्फ फरवरी में 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको से हार का सामना करना पड़ा था।

टेनिस में मेजर एकल खिताब जीतने वाली एकमात्र पोलिश खिलाड़ी स्वियातेक अब लगातार जीत दर्ज करने के मामले में सेरेना विलियम्स के बराबर पहुंच गयी हैं जिन्होंने 2013 में 34 जीत हासिल की थीं। लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में वीनस विलियम्स सबसे आगे हैं जिन्होंने 2000 में 35 जीत हासिल की थीं।

Web Title: French Open 2022 Women’s Final 2022 World number one Iga Swiatek wins second time beats Coco Gauff 6-1, 6-3 winning 35 consecutive matches

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे