लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के पूर्व क्रिकेटर अश्विन यादव का निधन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 अप्रैल हैदराबाद के पूर्व तेज गेंदबाज अश्विन यादव का शनिवार को दिल का दौरा पड़न से निधन हो गया। वह 33 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।

मोहाली में पंजाब के खिलाफ 2007 में रणजी ट्राफी पदार्पण करने वाले यादव ने 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इसमें 34 विकेट चटकाये। उप्पल स्टेडियम में 2008-09 सत्र में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 52 रन देकर छह विकेट चटकाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

उनका अंतिम रणजी मैच 2009 में मुंबई के खिलाफ था। वह हालांकि स्थानीय लीग में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और फिर एसबीआई के लिये खेलते रहे। उन्होंने 10 लिस्ट ए और दो टी20 मैच भी खेले थे।

भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अश्विन यादव के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह बहुत ही हंसमुख और पूरी तरह से ‘टीम मैन’ थे। मैं भगवान से उनके परिवार को ताकत देने की प्रार्थना करूंगा। ओम शांति। आपकी कमी खलेगी। ’’

ऑफ स्पिनर विशाल शर्मा उनके साथी खिलाड़ी थे, उन्होंने कहा कि यादव के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी। उन्होंने कहा, ‘‘वह ‘टीम मैन’ थे और स्थानीय लीग में खेले। मुझे यकीन नहीं रहा कि उनका निधन हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!