लाइव न्यूज़ :

महिला विश्व चैंपियनिशप: भारतीय टीम में पांच मुक्केबाज करेंगी पदार्पण, तीन से 13 अक्टूबर तक होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: August 8, 2019 23:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देसरिता देवी (60 किग्रा) ने भारत की 10 सदस्यीय मजबूत भारतीय मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई।पांच मुक्केबाज महिला विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगी।

नई दिल्ली, आठ अगस्त। अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) ने गुरुवार को भारत की 10 सदस्यीय मजबूत भारतीय मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई, जबकि पांच मुक्केबाज महिला विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगी। सरिता 10 साल से ज्यादा समय में पहला विश्व चैंपियनशिप पदक हासिल करने की कोशिश करेंगी। उनके अलावा इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारक नीरज (57 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) ने भी टीम में जगह बनाई है जिसकी अगुआई छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) करेंगी, जिन्हें पिछले महीनों के प्रदर्शन के आधार पर बुधवार को बिना ट्रायल के चुना गया था।

मंजू रानी (48 किग्रा), जमुना, नीरज, मंजू बोम्बोरिया (64 किग्रा) और नन्दिनी (81 किग्रा) पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। निकहत जरीन ने बुधवार को मेरीकाम का चयन बिना ट्रायल किए जाने की आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें मंगलवार को ट्रायल मुकाबले में लड़ने से रोका गया था। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदकधारी लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को भी ट्रायल कराए बिना ही चुना गया, जो गुरुवार को समाप्त हुए। विश्व चैंपियनशिप तीन से 13 अक्टूबर तक खेली जाएगी।

आठ बार की एशियाई पदकधारी सरिता देवी ने पिछले साल की विश्व कांस्य पदकधारी सिमरनजीत कौर को हराकर अपना स्थान पक्का किया। सिमरनजीत ने पिछले महीने प्रेसिडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले हफ्ते उमाखानोव मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की मुक्केबाज नीरज ने विजयी लय जारी रखते हुए एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी मनीषा मोउन को हराकर 57 किग्रा में जगह पक्की की।

75 किग्रा वर्ग में एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी को स्वीटी बूरा ने हराया जो एक साल पहले इसी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीती थी। 48 किग्रा में स्ट्रैंद्जा कप की रजत पदकधारी मंजू रानी ने प्रेसिडेंट कप की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका को हराकर टीम में स्थान हासिल किया। 64 किग्रा में भी उलटफेर देखने को मिला जिसमें असम की 2017 विश्व युवा चैम्पियन अंकुशिता बोरो को मध्य प्रदेश की मंजू बोम्बोरिया ने पराजित किया।

प्रेसिडेंट कप की स्वर्ण पदक विजेता जमुना बोरो को 54 किग्रा का टिकट कटाने के लिये शिक्षा से मिली कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। 81 किग्रा में चंडीगढ़ की नन्दिनी ने लालफाकमावी को जबकि कविता चहल ने 81 किग्रा से अधिक वर्ग में नेहा यादव को हराया।

टीम इस प्रकार है : मंजू रानी (48 किग्रा), एम सी मेरीकाम (51 किग्रा), जमुना बोरो (54 किग्रा), नीरज (57 किग्रा), सरिता देवी (60 किग्रा), मंजू बोम्बोरिया (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), स्वीटी बूरा (75 किग्रा), नन्दिनी (81 किग्रा), कविता चहल (81 किग्रा से अधिक)।

टॅग्स :मुक्केबाजीमैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!