लाइव न्यूज़ :

एफआईएच प्रो लीग 2021 . 22 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच फरवरी को पहला खेलेगा भारत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 15:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक मई भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के तीसरे सत्र में अगले साल फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी । एफआईएच ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की आज घोषणा की ।

भारतीय टीम फरवरी में आस्ट्रेलिया और स्पेन से भी खेलेगी । उसे इस महीने पांच मैच विदेश में खेलने हैं जिसके बाद भारत में जर्मनी और अर्जेंटीना का सामना करना है।

भारतीय टीम को 12 और 13 फरवरी को आस्ट्रेलिया से और 26 तथा 27 फरवरी को स्पेन से खेलना है।

भारत और जर्मनी का सामना 12 और 13 मार्च को होगा जबकि अर्जेंटीना से उसे 19 और 20 मार्च को खेलना है।

इसके बाद भारत में ही दो और तीन अप्रैल को इंग्लैंड से मैच होंगे । बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून और नीदरलैंड के खिलाफ 18 और 19 जून को उनके मैदान पर खेलना है ।

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा ,‘‘ कार्यक्रम से हमें तैयारी के लिये काफी समय मिल जायेगा । इस समय हमारा फोकस तोक्यो ओलंपिक है लेकिन उसके बाद हम इसकी तैयारी करेंगे ।’’

एफआईएच प्रो लीग का दूसरा सत्र अभी चल रहा है । भारत को इस महीने स्पेन और जर्मनी से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!