FIFA World Cup 2022 prize money: क्या आप जानते हैं कि फ्रांस, अर्जेंटीना और अन्य विजेताओं को कितनी राशि मिलेगी?

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 17, 2022 01:46 PM2022-12-17T13:46:01+5:302022-12-17T13:48:45+5:30

FIFA World Cup 2022 prize money:  फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा। कतर में 2022 फीफा विश्व कप में 32 प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच 440 मिलियन डॉलर (करीब 3641 करोड़ रुपये) बांटे जाएंगे।

FIFA World Cup 2022 prize money winner 347 crore and runner up 248 crore france vs argentina final Do you know the WHOPPING amount other winners will get? | FIFA World Cup 2022 prize money: क्या आप जानते हैं कि फ्रांस, अर्जेंटीना और अन्य विजेताओं को कितनी राशि मिलेगी?

 फीफा वर्ल्ड कप 2022 का ग्रैंड फिनाले रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

Highlightsफ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हराकर विश्वकप जीता था।विजेता और उपविजेता को जीत पर कुल $72 मिलियन का भुगतान होगा।फीफा वर्ल्ड कप 2022 का ग्रैंड फिनाले रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2022 prize money: अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच रविवार को होने वाले विश्वकप फाइनल में एक तरफ जहां लियोनेल मेस्सी होंगे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें टक्कर देने के लिए काइलियन एमबापे होंगे। मेस्सी इससे पहले भी फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन उनकी टीम 2014 में जर्मनी से हार गई थी।

एमबापे के रहते हुए फ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हराकर विश्वकप जीता था। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा। कतर में 2022 फीफा विश्व कप में 32 प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच 440 मिलियन डॉलर (करीब 3641 करोड़ रुपये) बांटे जाएंगे।

विजेता और उपविजेता को जीत पर कुल $72 मिलियन का भुगतान होगा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का ग्रैंड फिनाले रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 347 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं उपविजेता टीम के लिए 30 मिलियन डॉलर (248 करोड़ रुपये) की इनामी राशि रखी गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रत्येक टीम को पुरस्कार राशि में कम से कम $9 मिलियन प्राप्त होंगे। प्रत्येक दौर के बाद राशि बढ़ती जाएगी। कुल मिलाकर, फीफा अधिकारियों ने भाग लेने वाली टीमों के लिए $440 मिलियन के कुल पुरस्कार पूल की घोषणा की है।

विश्व कप में खेलकर फीफा की टीमें कितना पैसा कमाएगी?

16 दौर में प्रत्येक टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 13 मिलियन डॉलर मिलेंगे। क्वार्टर फाइनल में पुरस्कार राशि प्रति टीम $17 मिलियन होगी। चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 2.5 करोड़ डॉलर और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2.7 करोड़ डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।

पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को मिलने वाले वेतन के ऊपर वितरित की जाती है। फ़्रांस के सुपरस्टार काइलियन एमबापे जो रविवार को अपना दूसरा फीफा विश्व कप फाइनल खेलेंगे, को 2018 में प्रति गेम $22,300 का भुगतान किया गया था। इसके अलावा, उन्हें टूर्नामेंट जीतने के लिए $350,000 का बोनस मिला।

फीफा विश्व कप में खेलने वाली प्रत्येक टीम को कितना पैसा दिया जाएगा?

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल और इंग्लैंड में से प्रत्येक को 1.7 करोड़ डॉलर मिलेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया में से प्रत्येक को 16 के दौर तक पहुंचने के लिए $13 मिलियन प्राप्त होंगे।

इसके अलावा, कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया , कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना और उरुग्वे प्रत्येक को समूह चरणों में उनकी भागीदारी के लिए $9 मिलियन प्राप्त होंगे।

2022 कतर फीफा विश्व कप के लिए कुल पुरस्कार राशि:

1ः विजेता $42 मिलियन ( 347 करोड़)

2ः उपविजेता $30 मिलियन (248 करोड़)

3ः तीसरा स्थान $27 मिलियन (223 करोड़)

4ः चौथा स्थान $25 मिलियन (206 करोड़)।

फीफा का लक्ष्य, विश्व कप 2026 से 11 अरब डॉलर की कमाई करना

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा को उत्तरी अमेरिका में 2026 में होने वाले विश्व कप से 11 अरब डॉलर राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इस विश्वकप में 48 टीमें भाग लेंगी। फीफा परिषद के सामने शुक्रवार को चार साल का बजट पेश किया गया जिसने लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की गयी है।

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पुरुष विश्वकप के प्रसारण अधिकारों और प्रायोजन करार के कारण होगी। पिछले महीने कतर में 2019 से 2022 तक के व्यावसायिक चक्र के लिए सात अरब 50 करोड़ डॉलर का राजस्व घोषित किया गया जो पूर्वानुमानित बजट से एक अरब डॉलर अधिक है।

Web Title: FIFA World Cup 2022 prize money winner 347 crore and runner up 248 crore france vs argentina final Do you know the WHOPPING amount other winners will get?

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे