FIFA World Cup: फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में अंग्रेजों का तोड़ा दिल, मोरक्को ने भी पुर्तगाल को हराकर रचा इतिहास

By विनीत कुमार | Published: December 11, 2022 07:35 AM2022-12-11T07:35:13+5:302022-12-11T07:42:38+5:30

फीफा वर्ल्ड कप-2022 के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। एक मैच में जहां मोरक्को ने पुर्तगाल को मात दी। वहीं, दूसरी ओर मौजूदा चैम्पियन फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

FIFA World Cup 2022: France beat England in quarterfinal, Morocco creates history by defeating Portugal | FIFA World Cup: फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में अंग्रेजों का तोड़ा दिल, मोरक्को ने भी पुर्तगाल को हराकर रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास (फोटो- ट्विटर, फीफा)

Highlightsमोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बना।मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया, यूसुफ एन नेसरी ने दागा गोल।फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराया, ओलिवर गिरौड ने दागा निर्णायक गोल।

दोहा: कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है। शनिवार रात के दो मैचों के नतीजे के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम तय हो गए हैं। कल रात खेले गए एक मुकाबले में जहां मोरक्को ने क्रिस्टियान रोनाल्ड जैसे स्टार प्लेयर से सजी पुर्तगाल की टीम को 1-0 से हराया वहीं, दूसरे मैच में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर घर भेज दिया।

मोरक्को: सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश

मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बन गया है।  यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत  मोरक्को ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हराया।

मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को के लिए अल थुमामा स्टेडियम में यूसुफ एन नेसरी ने विजयी गोल 42वें मिनट में दागा। मोरक्को का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था। 

मोरक्को फुटबॉल के महासमर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। 

फ्रांस ने इंग्लैंड का दिल तोड़ा

फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराया। फ्रांस की जीत के हीरो ओलिवर गिरौड रहे जिन्होंने एक शानदार हेडर के जरिए गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। फ्रांस की ओर से पहला गोल ऑरेलियन टचौमेनी ने दागा था। इंग्लैंड के लिए एकमात्रा गोल कप्तान हैरी केन के नाम रहा, जबकि वह एक पेनल्टी चूक भी गए।

फ्रांस अब 2002 में ब्राजील के बाद लगातार फाइनलिस्ट बनने से एक कदम दूर है। वहीं, 1962 में ब्राजील और 1938 में इटली के बाद ट्रॉफी बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बनने से दो जीत दूर है। 2018 का वर्ल्ड कप फाइनल फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर जीता था।

Web Title: FIFA World Cup 2022: France beat England in quarterfinal, Morocco creates history by defeating Portugal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे