लाइव न्यूज़ :

फीफा ने नस्लवाद के आरोप में हंगरी पर एक मैच का प्रशंसक प्रतिबंध और 217,000 डॉलर का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:56 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर (एपी) फीफा ने बुडापेस्ट में इंग्लैंड खिलाफ मैच के दौरान हंगरी के समर्थकों द्वारा नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर फुटबॉल विश्व कप के अगले क्वालीफायर मैच को दर्शकों के बिना खेलने की सजा सुनायी है।

फीफा ने इसके साथ ही  मंगलवार को  हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर दो लाख स्विस फ्रैंक (2,17,000 डॉलर यानी लगभग 1.60 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। यह इस खेल की  वैश्विक शासी निकाय द्वारा किसी देश पर लगाये गये सबसे बड़े वित्तीय दंड में से एक है।

फीफा ने कहा, ‘‘ मामले की सभी परिस्थितियों का विश्लेषण और विचार करने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए समिति ने फैसला किया कि (हंगरी) फीफा प्रतियोगिताओं में अपने अगले दो घरेलू मैच दर्शकों के बिना खेलेगा, दूसरा मैच दो साल की परिवीक्षाधीन अवधि के लिए निलंबित रहेगा।’’

हंगरी और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला दो सितंबर को खेला गया था।  मैच के दौरान ‘कई समर्थकों ने नस्लवादी दुर्व्यवहार’ किया था। इसमें अश्वेत खिलाड़ियों रहीम स्टर्लिंग और जूड बेलिंगहैम को निशाना बनाया गया था।

हंगरी को अपने अगले विश्व कप क्वालीफायर में नौ अक्टूबर को खाली स्टेडियम में अल्बानिया की मेजबानी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!