लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में सुधारवादी कदमों को लेकर फीफा ने सदस्य देशों से संपर्क किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:02 IST

Open in App

ज्यूरिख, 20 सितंबर विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने क्रमश: 2023 और 2024 में खत्म हो रहे महिला और पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर में सुधारवादी कदमों पर चर्चा के लिए सदस्यों संघों और अन्य हितधारकों से संपर्क किया है।

खेल से जुड़े हितधारकों में काफी हद तक सहमति है कि अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर में सुधार होना चाहिए।

हितधारकों में खिलाड़ियों, क्लबों, लीग और परिसंघ के प्रतिनिधि शामिल हैं।

सितंबर की शुरुआत में सभी परिसंघों सहित हितधारकों को आमंत्रित किए जाने के बाद आगामी हफ्तों में चर्चाओं का दौरा शुरू होगा।

फीफा ने 15 सितंबर को अपने सदस्य संघों को आनलाइन सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया है जो 30 सितंबर को होगा। यह उन कई मौकों में से एक होगा जिसमें आगामी महीनों में वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर रचनात्मक और खुली बहस हो पाएगी तथा फीफा इसे लेकर उत्सुक है।

फीफा ने कहा, ‘‘यह ऐसी फुटबॉल परियोजना है जिसमें खेल के वैश्विक हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसकी शुरुआत दुनिया भर के खिलाड़ियों और कोच के साथ होगी।’’

फीफा ने कहा, ‘‘फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख आर्सीन वेंगर और दो बार फीफा विश्व कप जीतने वाले टीम की कोच रही जिल एलिस की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार समूह का गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में दुनिया भर के प्रशंसक भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!