लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियन ओपन के साथ विम्बलडन में भी नहीं खेलेंगे फेडरर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:29 IST

Open in App

जिनेवा, 17 नवंबर (एपी) स्विस मीडिया द्वारा बुधवार को छापे गये एक साक्षात्कार में महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा कि उन्हें घुटने की सर्जरी के कारण अगले साल जून में विम्बलडन तक वापसी की उम्मीद नहीं है।

फेडरर (40 वर्ष) ने ‘ट्रिब्यून डि जिनीवे’ दैनिक से कहा, ‘‘सच्चाई यही है कि विम्बलडन में खेला तो यह बहुत ही हैरानी की बात होगी। ’’

विम्बलडन 27 जून से शुरू होगा। फेडरर इस साल जुलाई में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में हारने के बाद से टूर पर नहीं खेले हैं। कुछ हफ्तों के अंदर उन्होंने सर्जरी करायी, जो18 महीने में घुटने की तीसरी सर्जरी थी।

फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के नाम रिकार्ड 20 पुरूष ग्रैंडस्लैम का रिकार्ड है।

फेडरर ने कहा कि आस्ट्रेलियन ओपन में उनके खेलने का कोई सवाल ही नहीं था जो जनवरी में सत्र का शुरूआती ग्रैंडस्लैम है।

फेडरर ने कहा, ‘‘इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। हम आपरेशन से पहले ही जानते थे कि इस तरह की सर्जरी के लिये हमें महीनों लंबे ब्रेक की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!