लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने ब्रेंडन फर्नांडिज के साथ करार को तीन और वर्षों के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:29 IST

Open in App

पणजी, 10 अप्रैल देश की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने ब्रेंडन फर्नांडिज के साथ तीन साल का नया करार किया है जिससे वह 2024 तक इस टीम से जुड़े रहेंगे।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी। इस 26 साल के खिलाड़ी को 2017 के आईएसएल ड्राफ्ट से टीम में शामिल किया था।

उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल में मदद करने का रिकार्ड है।

फर्नांडिज ने कहा, ‘‘ मैं चार साल पहले यहां आया था और एफसी गोवा के लिए खेलना हमेशा से खास रहा है। मुझे यहां घर जैसा लगता है। हमने एक साथ कई सफलता हासिल की है और मैं इसे आगे भी जारी रखना चाहूंगा।’’

एफसी गोवा के फुटबॉल निदेशक रवि पुस्कुर ने कहा, ‘‘ टीम से पहली बार 2017 में जुड़ने के बाद उनके खेल में काफी सुधार हुआ है और वह देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। पिछले चार साल से वह हमारी सफलता के अहम साझेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!