लाइव न्यूज़ :

मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:36 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 24 फरवरी (एपी) मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स यहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जब उनकी कार सड़क के बीच में बने विभाजक से टकराकर कई बार घूम गई ।

वुड्स को विंडशील्ड से बाहर निकाला गया और उनके पैरों का आपरेशन चल रहा है ।

वह उस समय कार में अकेले थे जब सड़क के बीच ‘डिवाइडर’ से उनकी कार टकरा गई और दो लेन पार करते हुए कई बार घूम गई । अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी ।

हादसे में कोई और कार शामिल नहीं थी । वुड्स चौकन्ने थे और उन्होंने अपनी ऊंगलियों का इस्तेमाल करके आगे की विंडशील्ड खोली जिससे उन्हें बाहर निकाला जा सका ।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरीफ एलेक्स विलानुएवा ने कहा ,‘‘ उनका एयरबैग खुल गया था और कार के भीतर के हिस्से में उन्हें कुशन मिल गया जिससे वह इस हादसे में बच सके ।’’

उनके दोनों पैरों में काफी चोट आई है । दमकल अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि क्या वह अपने पैर गंवा चुके हैं ।

अधिकारियों ने कहा कि उनके शरीर से अल्कोहल या किसी अन्य पदार्थ की गंध नहीं आ रही थी । यह भी पता नहीं चल सका है कि कार की रफ्तार क्या थी ।

शेरीफ के सहायक कार्लोस गोंजालेस ने बताया कि इस घुमावदार सड़क पर हादसे आम बात है । उन्होंने कहा ,‘‘ वुड्स किस्मतवाले हैं कि जिंदा बच गए है ।’’

वुड्स सप्ताह के आखिर में जेनेसिस इंविटेशनल टूर्नामेंट के लिये लॉस एंजिलिस में थे । उन्हें सोमवार और मंगलवार को डिस्कवरी के गोल्फ टीवी के लिये शूटिंग करनी थी । उन्होंने सोमवार को एक फोटो भी ट्वीट की थी ।

पंद्रह बार के मेजर चैम्पियनशिप विजेता वुड्स की दिसंबर में कमर की सर्जरी हुई थी जो उनकी पांचवीं सर्जरी थी । उन्होंने 2019 में ही गोल्फ कोर्स पर वापसी करके पांचवां मास्टर्स खिताब जीता था । उन्होंने आखिरी बार 20 दिसंबर को फ्लोरिडा में पीएनसी चैम्पियनशिप खेली थी जिसमें वह अपने बेटे के साथ उतरे थे ।

वुड्स तीसरी बार कार से जुड़े हादसे के शिकार हुए हैं ।इससे पहले 2009 में तड़के ‘थैंक्सगिविंग’ के बाद लौटते समय उनकी कार पेड़ से टकरा गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!