लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : नीदरलैंड ने आस्ट्रिया को हराया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 11:22 IST

Open in App

एम्सटरडम, 18 जून (एपी) दो गोल से बढत बनाने के बाद उसे कायम रखते हुए नीदरलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में आस्ट्रिया को 2 . 0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया ।

नीदरलैंड के लिये मेंफिस डिपे और डेंजेल डमफ्राइज ने दोनों हाफ में एक एक गोल किया ।

डिपे ने 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जो 66 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका 27वां गोल था । वहीं डमफ्राइज ने 67वें मिनट में गोल दागा । उन्होंने उक्रेन के खिलाफ पहले मैच में भी गोल किया था ।

नीदरलैंड सात साल में पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहा है और एक मैच बाकी रहते अंतिम 16 में पहुंच गया है । उसने 1988 में यूरो चैम्पियनशिप जीती थी और 2014 विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा था ।

अन्य ग्रुप मैच में उक्रेन ने उत्तरी मेसिडोनिया को 2 . 1 से हराया ।

अब नीदरलैंड का सामना उत्तरी मेसिडोनिया से होगा जबकि आस्ट्रिया की टीम उक्रेन से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!