मिस्र टीम के डॉक्टर ने कहा, सालाह को कोरोना वायरस के हलके लक्षण

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:20 IST2020-11-15T13:20:59+5:302020-11-15T13:20:59+5:30

Egyptian team doctor says Salah gets mild symptoms of corona virus | मिस्र टीम के डॉक्टर ने कहा, सालाह को कोरोना वायरस के हलके लक्षण

मिस्र टीम के डॉक्टर ने कहा, सालाह को कोरोना वायरस के हलके लक्षण

कैरो, 15 नवंबर (एपी) लीवरपूल के स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद हलके लक्षण हैं और वह कम से कम अगले हफ्ते तक मिस्र में ही पृथकवास में रहेंगे।

राष्ट्रीय टीम के डॉक्टर मोहम्मद अबोऊ एलेला ने यह जानकारी दी।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि सालाह अपने भाई की शादी में गये थे और इस दौरान ही वह कोविड-19 से संक्रमित हुए होंगे लेकिन वह यह बात पक्के तौर पर नहीं कह सकते।

सालाह को टोगो के खिलाफ मिस्र के अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स क्वालीफायर की पूर्व संध्या में शुक्रवार को हुई कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Egyptian team doctor says Salah gets mild symptoms of corona virus

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे