लाइव न्यूज़ :

जोकोविच की पेरिस मास्टर्स में संघर्षपूर्ण जीत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 10:37 IST

Open in App

पेरिस, तीन नवंबर (एपी) एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकार्ड बनाने से चूकने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे नोवाक जोकोविच को पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीत के लिये तीन सेट तक जूझना पड़ा।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने शुरू में कुछ गलतियां की लेकिन आखिर में वह हंगरी के मार्टन फुकसोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से हराने में सफल रहे। इस मैच में किसी भी समय जोकोविच अपनी लय में नजर नहीं आये।

जोकोविच को दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट के शुरू में भी संघर्ष करना पड़ा लेकिन फुकसोविच का बैकहैंड शॉट बाहर मार देने से वह 4-2 से बढ़त हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर पर मैच अपने नाम किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने रिकार्ड पांच बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता है। उन्होंने और राफेल नडाल ने रिकार्ड 36 मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं जो रोजर फेडरर से आठ अधिक हैं। जोकोविच के पास यहां खिताब जीतकर यह रिकार्ड अकेले अपने नाम पर करने का मौका है।

जोकोविच सितंबर में यूएस ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव से हारने के कारण कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा नहीं कर पाये थे।

इस बीच फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने पहले दौर में इटली के क्वालीफायर जियानलुका मैगर को 4-6, 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी।

जोकोविच, मेदवेदेव, स्टेफनोस सिटसिपास, अलेक्सांद्र जेवरेव, आंद्रे रुबलेव और माटेओ बेरेटिनी पहले ही एटीपी फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। ऑगर अलियासिम, कैस्पर रुड, यानिक सिनर, ह्यूबर्ट हर्काज़ और कैमरन नोरी शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ की बने हुए हैं।

अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का, टॉमी पॉल और टेलर फ्रिट्ज तथा रूस के करेन खाचानोव, स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ और आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!