लाइव न्यूज़ :

जोकोविच के दम पर सर्बिया ने डेविस कप फाइनल्स में आस्ट्रिया को हराया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 11:36 IST

Open in App

इंसब्रक (आस्ट्रिया) , 27 नवंबर (एपी) शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच ने डेविस कप फाइनल्स में सर्बिया को जीत दिलाई जबकि 40 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने गत चैम्पियन स्पेन को शानदार शुरूआत दिलाई और युवा इतालवी टीम ने 32 बार के चैम्पियन अमेरिका को हराया ।

जोकोविच ने डेनिस नोवाक को 6 . 3, 6 . 2 से मात देकर सर्बिया को मेजबान आस्ट्रिया पर 2 . 0 से बढत दिलाई । वहीं दुसान लाजोविच ने गेराल्ड मेल्जर को तीन सेटों में हराया । डेविस कप एकल मैचों में जोकोविच का विजय अभियान 15 मैचों का हो गया है ।

वहीं मैड्रिड में ग्रुप ए के मुकाबले में स्पेन को इक्वाडोर पर बढत मिल गई जब लोपेज ने राबर्टो किरोज को ₨ 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । पाब्लो कारेनो बस्टा ने इसके बाद एमिलियो गोमेज को हराया ।

लोपेज को एकल मुकाबला इसलिये खेलना पड़ा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण कार्लोस अलकाराज टीम से बाहर हो गए थे ।

ग्रुप ई में अमेरिका को इटली ने हराया । लोरेंजो सोनेगो ने रीली ओपेलका को 6 . 3, 7 . 6 से मात दी जबकि जानिक सिनेर ने जॉन इसनेर को 6 . 2, 6 . 0 से हराया ।

युगल में राजीव राम और जैक सॉक ने फेबियो फोगनिनी और लोरेंजो मुसेती को हराकर स्कोर 2 . 1 कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!